HomeHindi Newsभारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा तीसरा T20...

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा तीसरा T20 मुकाबला

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज हरारे के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जाना है। पांच मैचों की T20 श्रृंखला फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है। और आज तीसरा 20 मुकाबला खेला जाना है जिसमें भारतीय टीम बढ़त लेना चाहेगी।

भारतीय टीम की बात की जाए तो पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत दूसरे T20 मुकाबले में बड़ी आसानी से जिंबॉब्वे की टीम को हरा दिया था। अब आज भारतीय टीम एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करके T20 सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी।

आज के मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी क्योंकि दोनों T20 मुकाबले में गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं वहीं आज चैंपियन खिलाड़ियों की भी वापसी होगी जो वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा रहे थे जिसमें संजू सैमसन शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल शामिल है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments