HomeHindi Newsमैदान गीला होने की वजह से अभी भी शुरू नहीं हो पाया...

मैदान गीला होने की वजह से अभी भी शुरू नहीं हो पाया तीसरे दिन का खेल

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज कानपुर में तीसरे दिन का खेल होना है लेकिन अभी भी मैदान गीला होने की वजह से खेल शुरू नहीं हो पाया है। पहले दिन के खेल में 35 ओवर हुए और उसके बाद खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया। दूसरे दिन थोड़ी देर बारिश हुई लेकिन मैदान गीला रहा और सुखाया नहीं जा सका। इस वजह से एक भी गेंद नही फेंकी गई और अब तीसरे दिन भी हाल वही है।

2 बजे किया जाएगा मैदान का निरीक्षण

मैदान को लेकर अभी कहा जा रहा है कि मैदान का कुछ हिस्सा अभी भी गीला है। इसी वजह से मैच शुरू नहीं करवाया जा रहा है। अंपायर्स ने अभी एक बार निरीक्षण किया लेकिन अभी भी अंपायर जो है वह पूरी तरह से मैच शुरू करने के पक्ष में नहीं है। लेकिन 2 बजे का समय एक बार फिर से इंस्पेक्शन के लिए दिया गया है जिसमें अंपायर्स आएंगे और मैदान का जायजा लेंगे।

2 बजे निरीक्षण के दौरान अगर अंपायर्स को लगता है कि मैच शुरू कराया जा सकता है तो मैच शुरू होगा नहीं तो आज के दिन का खेल भी रद्द कर दिया जाएगा। और इस तरह से तीन दिनों का खेल पूरा हो जाएगा और मैच में सिर्फ दो दिन ही बाकी रह जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments