HomeHindi Newsपाकिस्तान को आ गई बम बेचने की नौबत.. मोदी ने कहा-कांग्रेस जीतेगी...

पाकिस्तान को आ गई बम बेचने की नौबत.. मोदी ने कहा-कांग्रेस जीतेगी सिर्फ इतनी सीटें

ओडिशा के कंधमाल में सभा करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि वे कहते थे कि संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है। यह मरे पड़े लोग यह देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया है। आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं। कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक को भुगता है। देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं, जो कि कोई भूल नहीं सकता। 26/11 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले के बाद इनकी हिम्मत नहीं हुई कि वे आतंकवाद के सरपरस्त पर कार्रवाई करें।

50 के नीचे सिमट जाएगी कांग्रेस

मोदी ने कहा कि वे 50 सीटों (कांग्रेस) से नीचे सिमटने वाले हैं। कांग्रेस को विपक्ष (संसद में) बनने के लिए लोकसभा की कुल संख्या का 10 प्रतिशत चाहिए। कांग्रेस वाले कान खोलकर सुन लें। कांग्रेस इस देश में मान्य विपक्ष भी नहीं बन पाएगा। मोदी ने कहा कि मैं आज कांग्रेस को दो टूक कहूंगा। भारत के मुसलमान कोई इधर-उधर जाएगा ऐसा मानने की कोशिश न करें। कांग्रेस के शहजादे आए दिन बयानबाजी कर रहे हैं।

आज के दिन हुआ था परमाणु परीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामथ्र्य का परिचय करवाया था और दूसरी ओर कांग्रेस बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments