HomeHindi NewsDelhi Newsझूठ की दुकान पर लग जाएगा ताला.. सीएम सैनी ने केजरीवाल पर...

झूठ की दुकान पर लग जाएगा ताला.. सीएम सैनी ने केजरीवाल पर कहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा कि 8 तारीख को दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। वहां जो झूठ की दुकान खुली थी, उसे लोग अब समझ चुके हैं। 8 तारीख को झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा। उन्होंने लोगों से जो वादे किए थे, वह आज भी सिर्फ वादे ही हैं। उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोलते रहे हैं।

केजरीवाल से चल रहा टकराव

सीएम सैनी दिल्ली में लगातार चुनाव प्रचार कर सभाएं ले रहे हैं। उनका आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से टकराव भी चल रहा है। केजरीवाल ने कुछ दिन पहले यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सैनी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल पर लगातार हमलावर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments