HomeHindi Newsभारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे...

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, गलतियों को सुधारना चाहेगा भारत

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। कोलंबो में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। ऐसे में आज भारतीय टीम मुकाबले को जीतना चाहेगी और सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी।

भारतीय टीम को करनी होगी अच्छी बल्लेबाजी

भारतीय टीम की बात की जाए तो पहले वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा को छोड़ दिया जाए तो हर बल्लेबाज को शानदार शुरुआत मिली। लेकिन कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सका और अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नही कर सका।

अब अगर भारतीय टीम को दूसरे वनडे मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो हर खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। खास तौर पर विराट कोहली श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि श्रीलंका की टीम के ऊपर दबाव बनाया जा सके और मैच जीता जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments