HomeHindi Newsरस्सी जल गई पर बल नहीं गया.. सीएम मोहन यादव और जीतू...

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया.. सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी में वार-पलटवार

मध्य प्रदेश के मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के तीखी बयानबाजी हो रही है। मोहन यादव ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। कांग्रेस लगभग 20 साल से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश में सरकार से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला, तब भी सरकार चला नहीं पाए। अब कांग्रेस के नेताओं ने अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए जो भाषा नर्मदापुरम में बोली है, वो अधिकारियों और कर्मचारियों का अपमान है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जिस ढंग से बात रखते हैं उन्हें विचार करना चाहिए।

बिना पैसा नहीं होता कोई काम

सीएम मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई एक ऐसा आम आदमी लेकर आ जाएं जो बिना पैसे किसी सरकारी विभाग में काम करा सकता है। पैसे लेकर कर्मचारी काम करते हैं। हमारा काम है लोगों की पीड़ा को सरकार तक लेकर जाना। मुख्यमंत्री को 9 महीने में वचन पत्र का एक भी वचन याद नहीं आया। इससे पहले जीतू ने कहा था कि पर्ची वाले मुख्यमंत्री के राज में कोई काम बिना पैसों के नहीं होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments