HomeHindi Newsसुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की.. उमर ने इस बात पर मांगी...

सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की.. उमर ने इस बात पर मांगी माफी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया। इस विधानसभा सत्र में पहलगाम हमले पर बोलते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस हमले में पूरा देश चपेट में आया। किसी ने अपना पिता खोया, किसी ने बेटा तो किसी ने भाई। मैंने सैलानियों को यहां आने की दावत दी थी। पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी सवेदना है। उन्होंने केंद्र पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं केंद्र सरकार की थी। मैं सैलानियों से माफी मांगता हूं।

हमले ने अंदर से खोखला कर दिया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हममें से कोई इस हमले के साथ नहीं है। इस हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है। 26 सालों में मैंने पहली बार लोगों को इस तरह घरों से बाहर आते देखा है। कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक शायद ही ऐसा कोई शहर या गांव ऐसा होगा, जहां लोगों ने घरों से बाहर आकर इस हमले की निंदा नहीं की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments