HomeHindi NewsHaryanaजनता देगी 'जवाब' और ये कहेंगे EVM है 'खराब'.. सीएम नायब सिंह...

जनता देगी ‘जवाब’ और ये कहेंगे EVM है ‘खराब’.. सीएम नायब सिंह सैनी ने किया व्यंग्य

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि 8 तारीख को हम सरकार बना रहे हैं। मेरे पास रिपोट्र्स हैं। उन्होंने कहा, जनता देगी जवाब और ये (कांग्रेस) कहेंगे कि ईवीएम है खराब। सैनी ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत से हम सरकार बना रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने मिलकर हरियाणा के लोगों के हित में जो निर्णय लिए हैं, वो लाजवाब हैं।

60 से अधिक सीटों पर हमारी जीत होगी : शैलजा

वहीं एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि मुझे लगता है कि 60 से अधिक सीटों पर हमारी जीत होगी। बहुत अच्छे ढंग से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का बदलाव का मूड है और लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस एक अच्छा विकल्प है। पिछले 10 सालों का भाजपा को जो शासन रहा, उससे अब विपरीत हो और लोगों की सरकार बने। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को लगे कि उसकी सरकार है।

भाजपा को एग्जिट पोल गलत साबित होने की आस

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 46 है। एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस को 45 से लेकर 63 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं भाजपा 20 से 37 सीटों पर अटक सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा का हैट्रिक लगाने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा, जबकि कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी हो जाएगी। हालांकि हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। तब कांग्रेस को हरियाणा में सरकार बनाने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा को 40 सीटें मिल गईं और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। मप्र, छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए। 2024 के लोकसभा चुनाव में तो ये पूरी तरह फेल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments