HomeHindi Newsमानवता के रक्षक कानून को विलेन बना दिया.. मोदी ने मुस्लिम आरक्षण,...

मानवता के रक्षक कानून को विलेन बना दिया.. मोदी ने मुस्लिम आरक्षण, घुसपैठियों पर यह कहा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में सभा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। तुष्टिकरण की जिद में इंडी गठबंधन एससी, एसटी, ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण भी छीनना चाहता है। ये लोग कह रहे हैं कि पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दिया जाए। कर्नाटक में कांग्रेस ओबीसी को मिलने वाले सारे आरक्षण मुसलमान को दे चुकी है। वोट बैंक की इसी राजनीति ने सीएए जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बना दिया।

घुसपैठिए फल-फूल रहे

मोदी ने कहा कि एक समय था जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था लेकिन आज टीएमसी के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं। आज स्थिति यह है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती है। मोदी ने कहा कि यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है। आज़ादी के 50 साल तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाई लेकिन पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी मिली और पलायन मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments