HomeHindi Newsआरक्षण को खत्म कर देंगे शहजादे.. मोदी बोले-कांग्रेस को बंटवारे पर भरोसा

आरक्षण को खत्म कर देंगे शहजादे.. मोदी बोले-कांग्रेस को बंटवारे पर भरोसा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। यहां भाजपा और महायुति के नेताओं ने उनका स्वागत किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और अन्य महायुति के अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से ओबीसी समाज का प्रधानमंत्री इन्हें बर्दाश्त ही नहीं हो रहा है। कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुलेआम बयान देते हैं कि वो आरक्षण को खत्म कर देंगे।

सत्ता पर कब्जे के लिए आरक्षण की खिलाफत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए विकास पर नहीं बटवारे पर भरोसा करती है। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आगे बढऩे से रोकती है ताकि सत्ता पर पीढ़ी दर पीढ़ी इनका कब्जा बना रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रही है।

अघाड़ी वाले हमेशा हाथ पर हाथ धरे रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाविकास अघाड़ी वालों ने महाराष्ट्र के परेशानियों को बढ़ाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। मराठवाड़ा में लंबे समय से पानी का संकट रहा है लेकिन कांग्रेस और अघाड़ी वाले हमेशा हाथ पर हाथ धरे रहे। मोदी ने दावा किया कि हमारी सरकार ने पहली बार सूखे के खिलाफ ठोस प्रयास शुरू की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments