HomeHindi News24.75 करोड़ वाले खिलाड़ी ने डुबाया, 20 लाख वाले खिलाड़ी ने जिताया

24.75 करोड़ वाले खिलाड़ी ने डुबाया, 20 लाख वाले खिलाड़ी ने जिताया

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स की टीम को चार रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में ऐसा लग रहा था की सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में जीत जाएगी, क्योंकि हेनरी क्लासेन बेहद शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

12 गेंद में जब टीम को जीत के लिए 38 रनों की आवश्यकता थी तब मिचेल स्टार्क ने 19वे ओवर में 25 रन दे दिए। लेकिन हर्षित राणा ने टीम को मैच जिता दिया।

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने डुबाया लेकिन 20 लाख वाले खिलाड़ी ने बचाया

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर की टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की बात की जाए तो स्टार्क को आईपीएल के ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख रुपए की भारी भरकम रकम देकर कोलकाता की टीम ने खरीदा है। लेकिन लगभग इस खिलाड़ी ने कोलकाता की टीम को डुबा दिया था लेकिन सिर्फ 20 लख रुपए की रकम वाले खिलाड़ी हर्षित राणा ने टीम को बचा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments