HomeSportsBGT Seriesजिस खिलाड़ी ने BGT में अबतक भारत के लिए बनाये सबसे ज्यादा...

जिस खिलाड़ी ने BGT में अबतक भारत के लिए बनाये सबसे ज्यादा रन, उसी की बैटिंग पोजिशन का चेंज होगा नंबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच शुरू होना है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के एक दिन पहले टीम इंडिया के बैटिंग पोजिशन को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। और वो बड़ी खबर यह है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। तो अब तक भारत के लिए सीरीज में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं वह खिलाड़ी अब नंबर तीन पर खेलता हुआ नजर आएगा।

ओपनिंग की बजाय अब नंबर तीन पर मेलबर्न टेस्ट मैच में खेल सकते हैं केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल अब तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन टेस्ट मैचों में 235 रन बना चुके हैं। लेकिन अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में केएल राहुल नंबर तीन पर खेलते नजर आ सकते हैं। क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा उनकी जगह पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। ऐसे में केएल राहुल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं। केएल राहुल ने अब तक इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments