HomeSportsBGT Series1983 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी ने सिराज की स्लेजिंग को...

1983 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी ने सिराज की स्लेजिंग को कहा पागलपन,दे दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में हार के अलावा भी बहुत कुछ हुआ है। क्योंकि जिस तरीके से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच मैच के दौरान जो गहमागहमी देखने मिली है उसको लेकर अब सोशल मीडिया पर एक अलग ही तरह की जंग छिड़ गई है। लेकिन अब 1983 विश्व कप विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी मोहम्मद सिराज की जमकर आलोचना कर डाली है।

सिराज क्या तुम पागल हो गए हो? कृष्णामचारी श्रीकांत का बयान

मोहम्मद सिराज की आक्रामकता और ट्रेविस हेड को जिस तरह से उन्होंने सेंड ऑफ दिया है उसको लेकर अब कृष्णमाचारी श्रीकांत काफी नाखुश नजर आए हैं। उन्होंने कहा है कि सिराज यह पागलपन मत करो। तुम 140 रन पर आउट करने के बाद आक्रामकता दिखा रहे हो? यह सारी बातें श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर की है।

क्रिस श्रीकांत ने कहा कि “अरे सिराज तुम्हारे पास दिमाग नहीं है क्या? तुम क्या कर रहे हो? ट्रेविस हेड ने आपको चारों तरफ से ठोक है। उन्होंने 140 रनों की पारी में आपको चौके छक्के जमकर मारे हैं और आप उन्हें सेंड ऑफ दे रहे हो? क्या इसे स्लेजिंग कहते हैं?

अब अगर क्रिस श्रीकांत के बयान को देखें तो ऐसा लग रहा है कि भारत के जो पूर्व क्रिकेटर है वह पहले के जमाने में स्लेजिंग करते ही नहीं थे हमेशा विरोधी टीम ही भारतीय टीम के खिलाफ स्लेजिंग करती थी। इसलिए शायद मोहम्मद सिराज की स्लेजिंग उन्हें पसंद नहीं आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments