HomeHindi NewsEntertainmentसलमान को धमकी देने वाले को ढूंढा.. मुंबई पुलिस ने कही यह...

सलमान को धमकी देने वाले को ढूंढा.. मुंबई पुलिस ने कही यह बड़ी बात

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा जिले से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने बताया कि वह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। दरअसल रविवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। मैसेज में कहा गया कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया जाएगा। कई बार धमकियां मिलने के बाद सलमान को पहले से ही वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इस धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। पुलिस ने सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।

मुंबई आने का नोटिस दिया और वापस लौट आई

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह धमकी वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रहने वाले एक शख्स ने भेजी थी। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोडिया पुलिस के साथ उस शख्स के घर पहुंची। वह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए मुंबई आने का नोटिस दिया और वापस लौट आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments