HomeHindi NewsChhattisgarh Newsपहले चरण का आज थम जाएगा शोर.. इतनी सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण का आज थम जाएगा शोर.. इतनी सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए आज शाम से प्रचार थम जाएगा। 19 अप्रैल को देशभर के 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के लिए आज सभी दल जोर आजमाइश करेंगे। इस बार मतदान में करीब 97 करोड़ मतदान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 7 चरणों में होने वाली वोटिंग की काउंटिंग 4 जून को होगी, जिसके बाद तय हो जाएगा कि देश में किस दल की सरकार बनेगी।

21 राज्यों में होगी वोटिंग

21 राज्यों में पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में महाराष्ट्र की 5, मध्यप्रदेश की 6, छत्तीसगढ़ की 1, अरुणाचाल प्रदेश की 2, असम की 5, बिहार की 4, मणिपुर-मेघायल की दो-दो और मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, नगालैंड और पुडुचेरी की एक-एक सीट हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु की हैं, जिनमें 39 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5 और पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीटों पर भी 19 अप्रैल को मतदान होगा।

इन राज्यों की इतनी सीटें

महाराष्ट्र 5 मध्यप्रदेश 6
छत्तीसगढ़ 1 अरुणाचल प्रदेश 2
असम 5 बिहार 4
मणिपुर 2 मेघायल 2
मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, नगालैंड और पुडुचेरी 1-1 सीट
तमिलनाडु 39 राजस्थान 12
उत्तर प्रदेश 8 उत्तराखंड 5
पश्चिम बंगाल 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments