HomeHindi NewsCPL में दिखाई नहीं देगा T20 के सबसे धाकड़ खिलाड़ी का जलवा,...

CPL में दिखाई नहीं देगा T20 के सबसे धाकड़ खिलाड़ी का जलवा, इस वजह से नाम लिया वापस

कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL की शुरुआत आज से होने जा रही है। और सेंट लूसिया की टीम को एक बड़ा झटका उस वक्त लग गया है जब सेंट लूसिया की टीम के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी हेनरी क्लासेन ने सीपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। पारिवारिक इमरजेंसी के चलते हेनरी क्लासेन ने अपना नाम वापस लिया है।

जुलाई में मेजर लीग क्रिकेट के बाद से ही क्लासेन एक्शन में नहीं दिखे हैं और हाल ही में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ T20 सीरीज़ से भी वो बाहर थे। सेंट लूसिया किंग्स ने उनकी जगह न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफ़र्ट को शामिल किया है। सीफ़र्ट CPL के अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई वर्षों तक ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेला है और 2020 में फ़्रैंचाइज़ी के साथ खिताब भी जीता है।

आपको बता दे हेनरी क्लासेन इस वक्त T20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। और अगर वह नहीं खेल रहे हैं तो यह लूसिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। अब देखना यह है कि सीफर्ट उनकी जगह को किस तरह से भर पाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments