HomeHindi Newsभारत और श्रीलंका के बीच मैच हुआ टाई, चरित असालंका ने पलटी...

भारत और श्रीलंका के बीच मैच हुआ टाई, चरित असालंका ने पलटी श्रीलंका के लिए बाजी

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ साधारण जीत का मौका गवा दिया है। हालांकि भारतीय टीम की हार भी नहीं हुई है लेकिन मुकाबला टाई हो गया है। और यह मुकाबला भारत बड़ी आसानी से जीतता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है।

भारतीय टीम के सामने इस मुकाबले में जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य था जवाब में भारतीय टीम 230 रनों पर ऑलआउट हो गयी। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 47 गेंद में 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 33 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 24 गेंद में 25 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 31 गेंद में 24 और केएल राहुल ने 31 रनों की पारी खेली।

असालंका और हसारंगा ने हासिल किए तीन-तीन विकेट

श्रीलंका की टीम की ओर से चरित असालंका ने 30 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वही हसारंगा ने 58 रन लेकर तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा वेलालेगे ने दो विकेट हासिल किये। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वे लाल के को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया क्योंकि उन्होंने अर्धशतकीय पारी भी खेली और 2 विकेट भी हासिल किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments