HomeHindi Newsविमान के रखरखाव का काम तुर्की की एजेंसी करती थी, AI हादसे...

विमान के रखरखाव का काम तुर्की की एजेंसी करती थी, AI हादसे को लेकर बोले बाबा रामदेव

योगगुरु रामदेव बाबा ने एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तुर्की की एक एजेंसी विमान के रखरखाव का काम करती थी, और इसी वजह से यह हादसा हुआ। बाबा रामदेव के इस बयान ने एयर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर एक नया मोड़ दे दिया है। बाबा रामदेव ने हरिद्वार में कहा कि मुझे पता चला है कि एयर इंडिया के विमानों का रखरखाव तुर्की की एक एजेंसी द्वारा किया जाता था। यह बहुत गंभीर मामला है। क्या हमारे देश में विमान रखरखाव के लिए सक्षम एजेंसियां नहीं हैं? विदेशों पर निर्भरता हमारे सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है।

देश की छवि के लिए अच्छा नहीं

उन्होंने आगे कहा कि एयर इंडिया भारत की शान है, लेकिन अगर उसकी सुरक्षा को लेकर इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है, तो यह देश की छवि के लिए अच्छा नहीं है। सरकार को इस मामले की गहन जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एयर इंडिया के विमानों का रखरखाव अब भारत में ही होना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। बाबा रामदेव ने इस बात पर भी जोर दिया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और एयरलाइन कंपनियों को इस पर कोई समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और एयर इंडिया के सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करे। उनके इस बयान ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव के मुद्दों और विदेशी एजेंसियों पर निर्भरता को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। इस मामले पर एयर इंडिया या सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन बाबा रामदेव के इस बयान से जांच एजेंसियों पर दबाव बढऩे की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments