HomeHindi NewsChhattisgarh Newsकांग्रेस और दुनिया की ताकतों का माथा गरम हो जाता है.. मोदी...

कांग्रेस और दुनिया की ताकतों का माथा गरम हो जाता है.. मोदी ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।
घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप
मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की। संविधान की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments