HomeHindi Newsभारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा चौथा T20...

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा चौथा T20 मुकाबला

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा T20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में अगर भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है तो भारतीय टीम आज सीरीज अपने नाम कर लेगी। क्योंकि इस वक्त पांच मैचों की T20 श्रृंखला में भारत की टीम 2-1 से आगे चल रही है और आज भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

बेहद शानदार फार्म में चल रही है भारत की बल्लेबाजी

T20 श्रृंखला में अगर पहले T20 मुकाबले को छोड़ दिया जाए तो भारतीय बल्लेबाज ने हर मुकाबले में रन बनाए हैं। चाहे वो अभिषेक शर्मा हो शुभमन गिल ने भी तीसरे T20 मुकाबले में शानदार पारी खेली। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड शानदार फार्म में चल रहे हैं। अगर देखा जाए तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद शानदार लय में चल रही है। ऐसे में जिंबॉब्वे के लिए यह मुकाबला भी आसान नहीं होने वाला है।

अगर जिंबॉब्वे की टीम को इस मुकाबले में फाइट बैक करनी है तो सिकंदर रजा को बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना होगा। क्योंकि अब तक हमने देखा है इस T20 श्रृंखला में सिकंदर रजा ने गेंदबाजी तो अच्छी की है लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने रन नहीं बनाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments