HomeHindi NewsWTC का फॉर्मेट मेरी समझ से परे है, मैं इसे सीरियस नहीं...

WTC का फॉर्मेट मेरी समझ से परे है, मैं इसे सीरियस नहीं लेता, इंग्लैंड के कप्तान का चौंकाने वाला बयान

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आज से क्राइस्टचर्च के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं और इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम ड्राइविंग सीट पर बनी हुई है। इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट मैच में पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का एक बयान काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी हैरान करने वाला भी है।

मैं WTC को सीरियस नही लेता: बेन स्टोक्स

 बेन स्टोक्स ने BBC से बातचीत करते हुए कहा कि “मैंने कभी WTC के बारे में नही सोचा। स्टोक्स ने कहा “वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप थोड़ी उलझन भरी है। मैं इस पर ध्यान नहीं देता। लंबे समय तक अगर आप वाकई अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, आपको मनचाहे नतीजे मिल रहे हैं, तो आप खुद को फ़ाइनल और मिक्स में पाएंगे। मेरे और इस टीम के लिए ये मैच दर मैच, सीरीज़ दर सीरीज़ आगे बढ़ने के बारे में है और अगर आप खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं, जहां आप फ़ाइनल में पहुंच जाते हैं तो ये बहुत बढ़िया है। मुझे याद नहीं पड़ता कि मैंने कभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोचने के लिए कोई खास समय दिया हो या नहीं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह तीसरा सीजन है और दोनों ही सीजन में इंग्लैंड के टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। और तीसरे सीजन में भी इंग्लैंड की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। क्योंकि इंग्लैंड की टीम का इस साल भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments