HomeHindi Newsभारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा पहला T20...

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा पहला T20 मुकाबला

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज हरारे के मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जाना है। आज से भारत के युवा खिलाड़ियों की शुरुआत होने जा रही है क्योंकि अब T20 फॉर्मेट में ज्यादातर भारत के युवा खिलाड़ी ही खेलते हुए दिखाई देंगे। t20 विश्व कप जीतने के बाद भारत यह पहली सीरीज खेलने जा रहा है जिसमें युवा खिलाड़ियों पर नज़रें रहेंगी।

शुभ्मन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम की नजरे अपनी-अपनी जगह पर रहेंगी। जीत पर तो भारत की टीम के निगाहें रहेंगी ही लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी यह भी चाहेंगे की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके इस T20 टीम में अपनी जगह जरूर बनाएं। क्योंकि बहुत सारे युवा खिलाड़ी इस T20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

भारत की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के रूप में इस T20 सीरीज में दिखाई देगी हालांकि शुरुआती दो T20 मुकाबले के बाद यह जो ओपनिंग जोड़ी बादल भी सकती है क्योंकि दो T20 मुकाबले के बाद यशस्वी जयसवाल टीम में वापस आ जाएंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments