HomeHindi Newsभारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच कल खेला जाएगा पहला T20...

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच कल खेला जाएगा पहला T20 मुकाबला

T20 विश्व कप जीतने के बाद एक तरफ भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है तो वहीं दूसरी ओर भारत की युवा टीम जिंबॉब्वे के दौरे पर पहुंच गई है। भारत की युवा टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है तो वही आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, रियान पराग ये सभी खिलाड़ी इस वक्त जिंबॉब्वे के दौरे पर गए हुए हैं।

भारतीय टीम को जिंबॉब्वे के खिलाफ कल यानी 6 जुलाई को पहला T20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेलना है। भारतीय टीम जिंबॉब्वे के दौरे पर जब भी जाती है तो भारत की एक युवा टीम को ही भेजा जाता है। लेकिन इस बार इस युवा टीम पर नज़रें इस वजह से रहेंगी क्योंकि यही युवा टीम के खिलाड़ी अब ज्यादातर भारत की T20 टीम में खेलते नजर आएंगे।

भारतीय टीम के सीनियर तीन खिलाड़ियों ने T20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। यही वजह है कि अब तीन स्पॉट हमेशा के लिए T20 फॉर्मेट से खाली हो गए हैं और इन्हीं तीन स्पॉट के लिए लड़ाई भी इस जिंबॉब्वे सीरीज में देखी जाएगी। कौन विराट कोहली की जगह लेगा, कौन कप्तान रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग स्लॉट में लेगा और कौन होगा जो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह लेगा यह इस जिंबॉब्वे सीरीज में पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments