HomeHindi Newsभारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे...

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला,कौन मारेगा बाजी?

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम ने साल 2023 के वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला था जहां पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में जुटी हुई है ऐसे में यह वनडे सीरीज भारतीय टीम के दृष्टिकोण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं अगर दूसरी ओर श्रीलंका की टीम की बात की जाए तो श्रीलंका की टीम इस वक्त उस स्तर से गुजर रही है जहां पर श्रीलंका की टीम का भारतीय टीम के साथ मुकाबला होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि तीन T20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका की फील्डिंग खराब रही, श्रीलंका की बल्लेबाजी नहीं चल सकी। अगर T20 में कोई टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है तो भारत जैसी टीम को वनडे में कड़ी टक्कर लेने के लिए एक अलग लेवल की क्रिकेट श्रीलंका को खेलनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments