HomeSportsBGT Seriesभारत और प्राइम मिनिस्टर X1 के बीच पहले दिन का खेल हुआ...

भारत और प्राइम मिनिस्टर X1 के बीच पहले दिन का खेल हुआ रद्द, बारिश बनी विलेन

भारत और प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम के बीच कैनबरा के मैदान पर पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट मैच खेला जाना था और भारतीय टीम का अभ्यास का ये आखरी मौका है। क्योंकि इसके बाद 6 दिसंबर से भारत को एडिलेड टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन भारतीय टीम को आज अभ्यास का मौका नहीं मिल पाया है और कैनबरा में लगातार बारिश हो रही है इस वजह से आज के दिन के खेल को रद्द कर दिया गया है।

पहले दिन नहीं हो पाया टॉस

आपको बता दें आज पहले दिन का खेल नहीं हो पाया है और अब यह ऐलान किया गया है कि कल मैच फिर से होगा और अब यह मैच 50-50 ओवरों का खेला जाएगा। और कल ही अब भारतीय टीम पिंक बॉल टेस्ट मैच का अभ्यास कर पाएगी। क्योंकि भारतीय टीम के लिए पिंक बॉल टेस्ट मैच में यादें ऑस्ट्रेलिया में बेहतर नहीं है। भारतीय टीम को एडिलेड में 2020 में खेले गए टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम के लिए अभ्यास बेहद जरूरी है।

आपको बता दें भारतीय टीम को एडिलेड ओवल के मैदान पर 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट मैच खेलना है। और इसी से पहले भारतीय टीम प्राइम मिनिस्टर 11 के खिलाफ पिंक बॉल डे नाइट अभ्यास मैच खेल रही थी लेकिन पहले दिन का खेल अब रद्द हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments