HomeHindi Newsभारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा अंतिम T20...

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज खेला जाएगा अंतिम T20 मुकाबला, क्या होंगे टीम इंडिया में बदलाव?

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच आज पांच मैचों की T20 श्रृंखला का अंतिम T20 मुकाबला खेला जाना है। भारत पहले ही इस पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 3-1 की अजय बढ़त हासिल कर चुका है और अब भारतीय टीम की निगाहें इस सीरीज के अंतर को 4-1 करने पर होगी।

इस T20 श्रृंखला में ऐसे कई मुकाबले रहे हैं जिनमें खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। ऐसे में इस मुकाबले में हो सकता है रियान पराग को एक बार फिर से प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल जाए, क्योंकि रियान पराग को पहले T20 मुकाबले के बाद बाहर कर दिया गया था।

वहीं इसके अलावा अभिषेक शर्मा को आज ओपनिंग में बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। क्योंकि हमने देखा है दूसरे T20 मुकाबले के बाद अभिषेक शर्मा को दोनों T20 मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। हालांकि चौथे T20 मुकाबले में तो अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ही नहीं आ सकी क्योंकि यशस्वी और गिल की साझेदारी ने ही भारत को मैच जिता दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments