HomeHindi Newsगेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और धाकड़ बल्लेबाजी ने दूसरे T20 में भी...

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और धाकड़ बल्लेबाजी ने दूसरे T20 में भी दिलाई भारत को एक और जीत

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पल्लेकेले के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में भारत ने एक और आसान जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 7 विकेट से हराते हुए न केवल दूसरा T20 मुकाबला अपने नाम किया है बल्कि 3 मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है।

यशस्वी जायसवाल की दमदार बल्लेबाजी ने दिलाई भारत को शानदार जीत

भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की टीम को निर्धारित 20 ओवर में 161 रन ही बनाने दिए थे। लेकिन दूसरी पारी में जब भारत बल्लेबाजी करने आया तो बारिश ने दस्तक दे दी और उसके बाद डकवर्थ लुईस मेथड के तहत भारत को 8 ओवर में 78 लक्ष्य मिला था। जवाब में यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद में 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद में 26 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments