HomeHindi Newsचुनाव के बीच भी बना लिया है पूरा रोडमेप.. मोदी ने कहा-रूपरेखा...

चुनाव के बीच भी बना लिया है पूरा रोडमेप.. मोदी ने कहा-रूपरेखा खींच ली है

पंजाब के होशियारपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही तीसरे टर्म में अगले 125 दिन में क्या होगा, सरकार क्या करेगी, सरकार कैसे करेगी, सरकार किसके लिए करेगी, सरकार कब तक करेगी, इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए केंद्रित किए गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं, इसकी भी रूपरेखा खींची जा चुकी है।

विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है, सही समय है। आज फिर कह रहा हूं 21वीं सदी भारत की सदी होगी। पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है वह अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं।

अफगानिस्तान से सिखों को सुरक्षित लाए

मोदी ने कहा कि जब अफगानिस्तान में संकट आया तो वहां पर हमारे जो सिख भाई-बहन रहते थे। वहां जो हमारा गुरुद्वारा था, बहुत खतरे पैदा हो गए तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को पूरे अदब के साथ माथे पर रखकर भारत लाए। इतना ही नहीं, हमने साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाना तय किया। हमने हिंदुस्तान की भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए वीर बाल दिवस की शुरूआत की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments