HomeHindi Newsकेदारनाथ धाम मंदिर के 10 मई को खुलेंगे कपाट.. यात्रा की तैयारियों...

केदारनाथ धाम मंदिर के 10 मई को खुलेंगे कपाट.. यात्रा की तैयारियों जोरों पर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 10 मई को खुलेंगे। यात्रा के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। इस बार राज्य सरकार ने यात्रा की व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हैं। इस बार यात्रियों की संख्या का पिछला रिकॉर्ड टूटने के आसार हैं। सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अपनी तरह से बेहतर इंतजाम का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments