HomeHindi Newsकेदारनाथ धाम पहुँच रहे श्रद्धालुओं ने अनुभव साझा करते हुए यहाँ मिल...

केदारनाथ धाम पहुँच रहे श्रद्धालुओं ने अनुभव साझा करते हुए यहाँ मिल रही सुविधाओं की सराहना की

श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में उपलब्ध सुविधाओं से अभिभूत नजर आ रहे हैं। साथ ही सरकार और जिला प्रशासन की सराहना कर रहे हैं। जौनपुर से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई ममिता नौटियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत ही सुकून मिला।उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में बेहतर स्वच्छता सहित खाने-पीने व अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी हैं।उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन करने आई हैं तथा यहां आकर स्वर्ग जैसी आनंद की अनुभूति हो रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments