HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी को लेकर 24 घंटे तक टल गया फैसला अब कल...

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर 24 घंटे तक टल गया फैसला अब कल होगी मीटिंग

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सभी बोर्ड मेंबर्स को लेकर एक मीटिंग आज रखी गई थी लेकिन इस मीटिंग को 24 घंटे के लिए टाल दिया गया है। और अब कल यह मीटिंग होगी और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फैसला होगा। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि जब यह मीटिंग आज रखी गई थी तो ऐसा क्या हुआ कि इस मीटिंग को 24 घंटे तक के लिए टाल दिया गया है।

अपने फैसले पर अड़ा हुआ है पाकिस्तान

आपको बता दें आज 29 नवंबर को आयोजित की गई बोर्ड मीटिंग में पाकिस्तान अभी भी अपने फैसले पर अड़ा हुआ है और पाकिस्तान ने अभी भी हाइब्रिड मॉडल पर अपनी सहमति नहीं जताई है। जबकि फैसला ही चैंपियंस ट्रॉफी का इसी को लेकर होना है। क्योंकि अब यह भी विवाद सामने आ रहा है कि पाकिस्तान कह रहा है कि अगर यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होता है तो फिर बाकी के सभी टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल पर हों।

आपको बता दें कि भारत भारत ने अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया है. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस टूर्नामेंट को पूरी तरह से अपने देश में कराने पर अड़ गया है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाल ही में कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी पूरी तरह पाकिस्तान में हो होगी. भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आना चाहती है क्योंकि उन्हें सिक्योरिटी की चिंता है. हमने आईसीसी को चिट्ठी भी लिखी है और उनके जवाब का इंतजार है। हालांकि इस बीच मोहसिन नक्वी ने यह भी कहा था कि हम हाइब्रिड मॉडल पर सहमत नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments