HomeHindi Newsउत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट.. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन में बोले...

उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट.. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन में बोले सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। जब पहाड़ों का कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में बसता है तो वो अकेले नहीं बसता है, बल्कि वह यहां की भाषा, संस्कृति और अपनत्व की भावना को अपने साथ लेकर जाता है। सीएम धामी ने कहा कि मैं विदेश में गया तो मैंने यह महसूस किया कि भले ही वे लोग उत्तराखंड से दूर हैं फिर भी वे अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं।

समग्र विकास की दिशा तय करेंगे

सीएम धामी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में समस्त प्रवासी भाई-बहनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आज विभिन्न देशों में हमारे प्रवासी भाई-बहन मेहनत एवं समर्पण के साथ अनेक क्षेत्रों में सफलता हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के माध्यम से हमारे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत वैश्विक पटल पर प्रचारित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से जो निष्कर्ष निकलेंगे, वे न केवल राज्य के समग्र विकास की दिशा तय करेंगे बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा में प्रवासियों के योगदान को भी सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments