HomeHindi Newsसमान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट आमजन के लिए की गई सार्वजनिक

समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट आमजन के लिए की गई सार्वजनिक

समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को अपनी पूरी रिपोर्ट को आम जन के लिए सार्वजनिक कर दिया है। कोई भी व्यक्ति यूसीसी की वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकता है। पूर्व मुख्य सचिव एवं समिति के सदस्य श्री शत्रुघ्न सिंह ने शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति की पूरी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 27 मई, 2022 को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी की थी गठित। इस अवधि में कमेटी ने 43 जनसंवाद कार्यक्रम और विभिन्न माध्यमों से 2.33 लाख लोगों से सुझाव प्राप्त किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments