HomeHindi NewsHaryanaमोहन लाल के हाथों में हरियाणा की कमान.. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किए गए...

मोहन लाल के हाथों में हरियाणा की कमान.. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किए गए नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मोहन लाल बडौली को नियुक्त किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राई विधायक व नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचने पर शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हरियाणा में संगठनात्मक कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी और फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

आरएसएस से जुड़े रहे हैं बडौली

मोहन लाल बडौली 1989 से आरएसएस के सदस्य हैं। वे पूर्व में सोनीपत बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं जबकि वर्तमान में प्रदेश महामंत्री हैं। 1995 में बीजेपी ने उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया था। बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें सोनीपत से टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती

राज्य में अक्टूबर-नवंबर तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। लोकसभा में दोनों पार्टियों को 5-5 सीटें मिली थीं। ऐसे में मुकाबला अब बराबरी का है। कांग्रेस 10 साल से वनवास झेल रही है, तो भाजपा का प्रयास रहेगा कि वह हैट्रिक लगाए। ऐसे में 90 विधानसभा सीटों के लिए होने वाला मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments