HomeHindi NewsCSK को पिछले सीजन चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज हुआ चोटिल

CSK को पिछले सीजन चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज हुआ चोटिल

आईपीएल 2024 का आगाज जल्द होने वाला है। लेकिन शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बांग्लादेश के खिलाफ T20 मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए हैं। पथिराना का पिछले सीजन चेन्नई को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान था।

जानकारी के अनुसार ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग से पूरी तरह उबरने में करीब दो हफ्ते लगते हैं. इसलिये यह देखना होगा कि पाथिराना कब टीम से जुड़ सकते हैं. इस समय यह बताना काफी मुश्किल होगा कि वह शुरूआती कुछ मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। ये जानकारी आईपीएल के एक सूत्र ने कही है। पाथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले आईपीएल खिताब में बड़ी भूमिका निभायी थी, उन्होंने 12 मैच में 19 विकेट झटके थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments