HomeHindi NewsRCB और RR के बीच आज होगा सबसे बड़ा मुकाबला

RCB और RR के बीच आज होगा सबसे बड़ा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि बेंगलुरु की टीम अब तक चार मुकाबले में से तीन मुकाबले हार चुकी है। तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिसने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।

स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी भिड़ंत

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम की बात करें तो दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली फाफ डुप्लेसिस, मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी है। तो वही राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास भी संजू सैमसन, यूज चहल,बटलर यशस्वी जयसवाल जैसे खिलाड़ी मौजूद है। यानी दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ी भरे हुए हैं।

ऐसे में आज का जो मुकाबला है वह बेहद कड़ा और दिलचस्प होने की उम्मीद लेकर फैंस जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहुंचेंगे। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स की टीम में आरसीबी के खिलाड़ी भी हैं जो पहले आरसीबी की टीम के लिए खेल चुके हैं जिसमें युजवेंद्र चहल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments