HomeHindi Newsआरोपियों को मिले फांसी की सजा.. अयोध्या गैंगरेप पर बदले सांसद अवधेश...

आरोपियों को मिले फांसी की सजा.. अयोध्या गैंगरेप पर बदले सांसद अवधेश प्रसाद के सुर

फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या गैंगरेप मामले पर अपने सुर बदल लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीडि़ता के साथ खड़ी है। जो भी आरोपी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीडि़ता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और उन्हें 20 लाख रुपये दे। इस मामले में सपा नेता भी शामिल है, जिसकी बेकरी पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया है।

इससे पहले की थी डीएनए टेस्ट की मांग

इससे पहले सांसद अवधेश प्रसाद ने डीएनए टेस्ट की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि आरोपी का डीएनए टेस्ट किया जाए, इसके बाद कार्रवाई हो। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निर्दोषों पर कार्रवाई न करने की बात कहते हुए डीएन टेस्ट की मांग की थी। साथ ही कहा कि था अगर कोई अधिकारी दोषी पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments