HomeHindi Newsटॉयलेट जाने से भी डरेंगे आतंकी.. लेबनान में पेजर अटैक पर इजरायल...

टॉयलेट जाने से भी डरेंगे आतंकी.. लेबनान में पेजर अटैक पर इजरायल ने कहा

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकियों पर के पेजर पर अटैक किया, जिसमें करीब 14 आतंकी मारे गए और कईयों की आंखों की रोशनी चली गई। दरअसल हिजबुल्लाह के आतंकी मोबाइल की जगह पेजर इस्तेमाल करते थे। उन्हें लगता था कि 90 के दशक का संचार उपकरण उनके लिए सुरक्षित है। लेकिन इजराइल ने इन पेजरों के जरिए ही ऐसा अटैक किया कि दुनिया अचंभित है। अब इजरायल का दावा है कि वह आतंकियों की जिंदगी को जहन्नुम बना देगा।

पूरी दुनिया में आतंकियों की जिंदगी जहन्नुम बना देंगे

लेबनान अटैक पर इजरायल के सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे पास अभी बहुत सारी कैपेबिलिटी हैं बहुत सारी टेक्नोलॉजी हैं जिन्हें हम भविष्य में अलग-अलग स्टेज पर अलग-अलग समय पर इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हमने सिर्फ दो कैपेबिलिटी को इस्तेमाल किया है। हम पूरी दुनिया में आतंकियों की जिंदगी जहन्नुम बना देंगे।

खाना खाने या कुछ भी खाने से डरेंगे

लेबनान अटैक पर इजरायल के सेना प्रमुख ने कहा कि हम ऐसा कर देंगे कि आतंकी टॉयलेट जाने से भी डरेंगे, पानी पीने से डरेंगे, खाना खाने या कुछ भी खाने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि अब आतंकी फोन की घंटी सुनकर भी डर से थर-थर कांपेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments