HomeHindi NewsBihar Newsमंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा.. राहुल-तेजस्वी ने कहा-भाषण का स्तर गिराया

मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा.. राहुल-तेजस्वी ने कहा-भाषण का स्तर गिराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हुई रैली में विपक्ष पर वोटबैंक के लिए मुजरा और गुलामी करने की बात कही थी। विपक्ष इस बयान पर लगातार हमलावर है। आज बिहार के बख्तियारपुर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दी? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी।

बिहार के साथ किया सौतेला व्यवहार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की भाषा का स्तर इतना गिर चुका है कि कोई भी परिवार के लोग उनका भाषण नहीं सुनना चाहते। क्या बात करते हैं? मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा ऐसी बातों का वो जिक्र करते हैं ये उनके लिए मुद्दा है। हम पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई की बात करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम को 40 में से 39 सांसद बिहार ने दिए लेकिन पीएम ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया। बिहार को धोखा देने का काम किया। पीएम 13-14 बार बिहार आ चुके हैं। कई रैलियां कर चुके हैं लेकिन पीएम मुद्दे की बात नहीं करते हैं। पीएम गरीबी का ग नहीं बोलते बेरोजगारी का ब नहीं बोलते और महंगाई को म नहीं बोलते। पीएम केवल नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments