HomeHindi NewsBihar Newsतेजस्वी बोले, जहरीली शराब से हुई 30 से ज्यादा की मौत, नीतीश...

तेजस्वी बोले, जहरीली शराब से हुई 30 से ज्यादा की मौत, नीतीश कुमार पर लगाए ये आरोप

बिहार में जहरीली शराब त्रासदी पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि शराबबंदी केवल कागजों पर है। जहरीली शराब से लगभग 30 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है। कई लोगों ने अपने आंखों की रौशनी खो दी है। इतनी बड़ी घटना हुई है और मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई संवेदना प्रकट नहीं की है। ये घटनाएं लगातार हो रही हैं। बिहार में हर जगह शराब उपलब्ध है। सत्ता में बैठे लोग, माफिया और अधिकारी ये सब कर रहे हैं। ये सत्ता संरक्षित अपराध किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि लोग मरे नहीं है उनकी हत्या की गई है।

नीतीश कुमार ने की समीक्षा

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब की घटना की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को मौके पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी जुटाने और सभी बिंदुओं पर गहन जांच करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments