HomeSportsBGT Seriesटेस्ट मैच के लिए बदल गया टीम इंडिया का कप्तान,इस खिलाड़ी ने...

टेस्ट मैच के लिए बदल गया टीम इंडिया का कप्तान,इस खिलाड़ी ने ट्रॉफी के सामने खिंचवाई तस्वीर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच कल से शुरू होना है। इसी के साथ एक ऐतिहासिक सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन इस ऐतिहासिक सीरीज की शुरुआती पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा मौजूद नहीं है ऐसे में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। और जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस के साथ ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई है।

बुमराह करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

भारतीय टीम के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट मैच में कप्तानी करते नजर आएंगे और बुमराह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी आए जहां उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अलग ही तरह का आत्मविश्वास दिखाई दिया। बेशक बुमराह ने अब तक भारत के लिए एक टेस्ट मैच में कप्तानी की है और भारत को वहां हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है बुमराह पूरी तैयारी के साथ पर्थ टेस्ट मैच में उतरेंगे। बुमराह ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की तारीफ की है और कहा है कि हमारा आत्मविश्वास काफी अच्छा है।

जसप्रीत बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा है कि मैं अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से काफी खुश हूं। क्योंकि तेज गेंदबाज काफी स्मार्ट होते हैं पैट कमिंस को आपने देखा ही है, यानी बुमराह चाहते हैं कि वह बतौर कप्तान खेले और अच्छा प्रदर्शन करें। अब देखना यह है की कप्तानी के साथ बुमराह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं क्योंकि जब हमने एजबेस्टन टेस्ट मैच में बुमराह को कप्तानी करते देखा था तब उनकी गेंदबाजी में भी परेशानी दिखाई दी थी। ऐसे में यह देखना होगा कि बुमराह कप्तानी करने के साथ किस तरह से गेंदबाजों को रोटेट करते हैं और खुद कितनी गेंदबाजी करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments