HomeHindi Newsशुरू हो गया टीम इंडिया का कैंप, रोहित- विराट भी आए नजर

शुरू हो गया टीम इंडिया का कैंप, रोहित- विराट भी आए नजर

बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले आज से चेन्नई के मैदान पर टीम इंडिया का कैंप लग चुका है। आज कैंप का पहला दिन है और लगभग सभी खिलाड़ी इस कैंप में पहुंच गए हैं। और बीसीसीआई ने कुछ तस्वीरें भी इस कैंप की साझा की है जिसमें टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी दिखाई दे रहे हैं।

रोहित विराट भी कैम्प में आये नजर

भारतीय टीम के दो स्टार दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट को लेकर फैंस में काफी बेताबी नजर आती है। और आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी कैंप में पहुंच गए हैं। विराट कोहली की तस्वीर भी सामने आ गई है। पहले कहा जा रहा था कि हो सकता है विराट कोहली स कैंप में लेट पहुंचे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विराट कोहली सुबह 4 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे और उसके बाद तकरीबन 10 बजे मैदान पर पहुंचते हुए दिखाई दिए। और फिर उसके बाद उनकी तस्वीर भी सामने आ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments