HomeHindi Newsइस सीरीज से मिल जाएगा टीम इंडिया को नया गेंदबाजी कोच

इस सीरीज से मिल जाएगा टीम इंडिया को नया गेंदबाजी कोच

भारत और बांग्लादेश के टीम के बीच सितंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और यह सीरीज भारत में खेली जाएगी। अभी तक भारत की टीम को हेड कोच असिस्टेंट कोच तो मिल गए हैं लेकिन भारतीय टीम को अभी गेंदबाजी कोच नहीं मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच बन सकते हैं, और अगर वो बनते हैं तो कब से टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे इसको लेकर हम इस आर्टिकल में जानकारी देने जा रहे हैं।

बांग्लादेश सीरीज से टीम इंडिया को ज्वाइन कर सकते हैं मोर्ने मोर्कल

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज से भारत के गेंदबाजी कोच को लेकर जानकारी सामने आई है। भारतीय टीम के जो गेंदबाजी कोच बनने की होड़ में सबसे आगे हैं वो मोर्ने मोर्कल हैं। और ऐसा लगभग लग भी रहा है कि मोर्कल ही भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच होंगे और बांग्लादेश सीरीज से टीम इंडिया को ज्वाइन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments