HomeHindi NewsBGT के लिए इस तारीख को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी टीम...

BGT के लिए इस तारीख को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन होना है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 22 नवंबर को पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। फिलहाल भारत न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहा है लेकिन इसी बीच भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए किस तारीख को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी इसको लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात की जाए तो भारतीय टीम को 15 से 17 नवंबर के बीच इंडिया ए के साथ अभ्यास मैच खेलना है और भारतीय टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह तारीख सामने आई है

आपको बता दें भारतीय टीम के लिए अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को जीतना बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि अगर भारत को तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनानी है तो बचे हुए 6 टेस्ट मुकाबले में से 4 हर हाल में जीतने होंगे। इनमें से एक न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर है और उसके बाद कम से कम तीन टेस्ट मैच 5 में से ऑस्ट्रेलिया में जाकर जीतने होंगे, अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो भारतीय टीम का फाइनल खतरे में पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments