HomeHindi Newsटीम इंडिया को मिल ही जाएगी अश्विन की रिप्लेसमेंट, रविंद्र जडेजा ने...

टीम इंडिया को मिल ही जाएगी अश्विन की रिप्लेसमेंट, रविंद्र जडेजा ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। और इस चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां उनसे पहला ही सवाल उनके सबसे अच्छे जोड़ीदार रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर पूछा गया और उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

टीम इंडिया को मिल जाएगी रविचंद्रन अश्विन की रिप्लेसमेंट रविंद्र जडेजा

रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर रविंद्र जडेजा ने चौंकाने वाला बयान दिया है। और कहा है की उम्मीद है कि उनके जैसा ऑलराउंडर टीम इंडिया को जल्द मिल जाए।

 रविंद्र जडेजा ने अश्विन को लेकर कहा कि’ “मैं उम्मीद करता हूं कि अश्विन की जगह टीम इंडिया को कोई और अच्छा ऑलराउंडर मिले। हमारे इंडिया में ऐसा तो है नहीं कि कोई उसकी जगह (जिसने रिटायरमेंल ले लिया) नहीं ले सकता। हर कोई जाता है उसकी जगह कोई ना कोई दूसरा मिल ही जाता है। तो हमें आगे तो बढ़ना ही पड़ेगा। मेरा मानना है कि अब युवाओं के लिए अच्छा मौका होगा कि वो खुद को इंडरनेशनल लेवल पर साबित करें।

आपको बता दे रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने टीम इंडिया को काफी सारे मैच अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर जिताएं है। ऐसे में रविंद्र जडेजा को अश्विन की कमी भी खल सकती है क्योंकि अश्विन हमेशा से ही एक विकेट टेकर गेंदबाज रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments