HomeHindi Newsतीसरे वनडे से पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए प्रेमदासा स्टेडियम पहुंची टीम...

तीसरे वनडे से पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए प्रेमदासा स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कल कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। इस तीसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम अभ्यास सत्र के लिए कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच चुकी है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मैदान के अंदर जाते हुए दिखाई दिए हैं और उनकी तस्वीर भी सामने आई है।

भारतीय टीम के सामने वनडे सीरीज में है सीरीज को बराबर करने की चुनौती

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में इस वक्त भारत 0-1 से पिछड़ी हुई है। क्योंकि भारत दूसरे वनडे मुकाबले में हार गया था जिसके बाद भारतीय टीम के सामने अब सीरीज को बराबर करने की चुनौती है क्योंकि पहला वनडे मुकाबला टाई पर खत्म हो गया था और अब भारतीय टीम की कोशिश हर हाल में यही होगी कि तीसरे वनडे मुकाबले को जीते और सीरीज को बराबरी पर खत्म करे।

ऐसे में भारतीय टीम को इस तीसरे वनडे मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। खास तौर पर टीम इंडिया का अब तक मिडिल ऑर्डर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। ऐसे में विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर को अच्छी पारियां खेलनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments