HomeHindi Newsपुणे टेस्ट मैच में हार की कगार पर टीम इंडिया, जीत से...

पुणे टेस्ट मैच में हार की कगार पर टीम इंडिया, जीत से तीन विकेट दूर न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पुणे के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक भारत के टीम ने 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। और भारतीय टीम को अभी भी जीत के लिए 181 रनों की जरूरत है और न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए सिर्फ तीन विकेट हासिल करने हैं।

मिचेल सैंटनर गेंदबाजी के सामने नतमस्तक भारत के बल्लेबाज

न्यूजीलैंड की टीम की ओर से एक बार फिर से दूसरी पारी में मिचेल सैंटनर ने कमाल कर दिया। पहली पारी में 53 रन देकर 7 विकेट हासिल करने वाले मिचेल सैंटनर ने दूसरी पारी में भी 56 रन देकर 5 विकेट हासिल कर लिए हैं। और अब मिचेल सैंटनर के कुल 12 विकेट टेस्ट मैच में हो गए हैं। भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने 23 वाशिंगटन सुंदर ने 21 और विराट कोहली ने 17 रनों की पारी खेली।

अब यहां से भारतीय टीम की हार साफ तौर पर दिखाई दे रही है। क्योंकि भारतीय टीम के पास बल्लेबाज नहीं बचे हैं और लक्ष्य भी अभी काफी दूर दिखाई दे रहा है। अगर भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को हार जाती है तो 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज हारेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments