HomeHindi News100+ रनों की बढ़त लेने के बाद पहली बार हारी टीम इंडिया,घर...

100+ रनों की बढ़त लेने के बाद पहली बार हारी टीम इंडिया,घर पर ही खुल गई पोल

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। क्योंकि तीन दिनों तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि इंग्लैंड यह मुकाबला जीत जाएगा। क्योंकि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम के 7 विकेट भी झटक लिए थे और भारतीय टीम के पास 190 रनों की बढ़त भी थी। लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने अपना पूरी तरह से संयम खो दिया और भारतीय टीम को हर का सामना करना पड़ा।

100 प्लस की बढ़त लेने के बाद पहली बार हारी भारतीय टीम

भारतीय टीम की बात की जाए तो घर पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड हमेशा से ही बेहतर रहा है। और इसमें कोई दो राय नहीं है कि पिछले 10 सालों में यह चौथा मौका था जब भारतीय टीम को घर पर हार मिली है। लेकिन ये हार इसलिए भी ज्यादा चुभ रही है क्योंकि भारतीय टीम ने इस टेस्ट मुकाबले में 190 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी उसके बावजूद भारतीय टीम को हार नसीब हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments