HomeSportsBGT Seriesटीम इंडिया को रास आता है मेलबर्न का मैदान, बेहद शानदार हैं...

टीम इंडिया को रास आता है मेलबर्न का मैदान, बेहद शानदार हैं आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है। फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है और मेलबर्न टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। क्योंकि जो टीम यहां से टेस्ट मैच जीतेगी वह इस सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी और फिर यहां से वह टीम सीरीज हार नहीं सकती है।

साल 2012 से मेलबर्न के मैदान पर टेस्ट मैच नहीं हारी है भारतीय टीम

भारतीय टीम की बात की जाए तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भारतीय टीम के लिए काफी शानदार रहा है। साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की टीम को मेलबर्न टेस्ट मैच में हराया था। लेकिन उसके बाद साल 2014 में भारत ने मेलबर्न टेस्ट मैच ड्रॉ कराया। साल 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न टेस्ट मैच में हराया, और फिर उसके बाद साल 2020 में भी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट मैच में जीत हासिल की है।

यानी भारतीय टीम अगर मेलबर्न टेस्ट मैच में कोई अच्छी याद लेकर जाना चाहती है तो वह यही है कि भारत साल 2012 से मेलबर्न में टेस्ट मैच नहीं हारी है। ऐसे में जब भारतीय टीम 26 दिसंबर को मेलबर्न के मैदान पर खेलने उतरेगी तो फिर भारतीय टीम इन्हीं यादों को अगर सोचेगी तो फिर टेस्ट मैच जीत सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments