HomeHindi Newsमुंबई टेस्ट मैच में कुछ इस तरह की पिच बनाने की तैयारी...

मुंबई टेस्ट मैच में कुछ इस तरह की पिच बनाने की तैयारी कर रही टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट खेला जाना है। और यह तीसरा टेस्ट भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को जीवित रखना है तो वानखेड़े में होने वाले टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा। और यही वजह है कि भारत कुछ इस तरह की पिच बनाने की तैयारी कर रहा है जहां पर बल्लेबाजों को भी मदद मिले और गेंदबाज भी अपना कमाल दिखा सके।

मुंबई में स्पोर्टिंग विकेट बनाने की तैयारी कर रहा भारत

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक स्पोर्टिंग विकेट बनाने की तैयारी की जा रही है जहां पर पहले दिन बल्लेबाजों को मदद मिलेगी और दूसरे दिन से स्पिनर्स को मदद मिलने लगेगी यानी एक तरह से पहले दिन बल्लेबाजों के नाम होता हुआ दिखाई दे सकता है तो दूसरे दिन से स्पिनर्स रोल में आ सकते हैं इस तरह की विकेट बनाने की तैयारी की जा रही है

आपको बता दें पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनर्स के लिए काफी ज्यादा मदद थी। और भारत खुद इस जाल में फंस गया। क्योंकि मिचेल सैंटनर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट टेस्ट मैच में हासिल किये है और भारतीय टीम को सीरीज हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments